राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को एकमा थाना पुलिस ने छपरा-सिवान नेशनल हाईवे 531 पर थाने के सामने वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अवर निरीक्षक नैन्सी कुमारी के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने के आरोपी दो पहिया और चार पहिया सहित कुल 13 वाहन चालकों से 6500 रुपये जुर्माना की वसूली की गई। थानाध्यक्ष देवकुमार तिवारी ने बताया कि इस दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पाठ भी वाहन चालकों को पढ़ाया गया। वहीं पुलिस लगातार अभियान चलाकर कर आम जनता को सड़क सुरक्षा की जानकारी दे रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग