गुरु पूजन महोत्सव के उपलक्ष मे श्रद्धालुओं के बीच किया गया मास्क वितरण
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी(सारण)। थाना क्षेत्र के सराय बक्स गांव स्थित श्रीधर बाबा राधे कृष्ण मंदिर में रविवार को गुरु पूर्णिमा पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गुरु पूजन महोत्सव मनाई गई।उपस्थित हुए सभी श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ मास्क का भी वितरण किया गया। सभी शिष्य द्वारा पूज्य गुरुदेव सन्त श्रीधर दास जी महाराज का पूजन अर्चन, वंदन व आरती की गई।भक्तों ने श्रीधर बाबा का चरण स्पर्श आर्शिवाद प्राप्त किया। पुष्प माला ,वस्त्र आदि अर्पित किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग