पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के मदारपुर ग्रामीण बैक के बगल अवस्थित मां ज्वेलर्स सह वर्तन भंडार में बुधवार की रात्रि में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान के अंदर रखें सारे सामान जलकर राख हो गईं।वही अग्नि शमन वाहन की गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान में रखा 5 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। मां ज्वेलर्स सह वर्तन भंडार के प्रोपराइटर रंजीत कुमार साह पिता लक्ष्मण साह ने गुरुवार को बताया कि वे सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कटसा गांव के रहने वाले हैं और मशरक थाना क्षेत्र के मदारपुर ग्रामीण बैक के पास उनकी दुकान है। बुधवार को वे दुकान बंद कर अपने घर चलें गये। दुकान के बगल से उन्हें रात्रि में फोन से जानकारी दी गई कि आपके दुकान में आग लगी है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर देखा कि दुकान के अंदर भयंकर आग लग गई हुई थी। पहले तो आसपास के लोगों ने आग खुद ही बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग का विकराल रुप देखकर इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई। मशरक थाना से आई फायर ब्रिगेड की गाडी ने दो घंटे से अधिक मशक्कत के बाद आग पर काबु पाया। आग लगने से दुकान के अंदर रखा पांच लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लगी जिससे दुकान का रेक काउंटर,सोने चांदी के जेवरात, प्लास्टिक और फाइबर के वर्तन समेत पांच लाख रुपए की संपति जलकर राख हो गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग