राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के बड़ा माधोपुर गांव निवासी पचहत्तर वर्षीय बालेश्वर सहनी अपने घर के समीप स्थित दशरथापुल के पास बाइक की ठोकर लगने से बुरी तरह घायल हो गये। वे सोमवार की शाम को बाजार से लौट रहे थे उसी समय एक अनियंत्रित बाइक अपाची पर सवार किशोर ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गये है। जबकि बाइक चालक किशोर अपनी बाइक छोड़कर भागने मे सफल रहा। दुर्घटना के समय बाइक पर तीन किशोर सवार थे। गंभीरावस्था मे घायल बालेश्वर सहनी को परिजन छपरा ले गये। जहाँ उनका उपचार जारी है। वहीं डाक्टरों ने उन्हें स्थिति को देखते हुए आराम करने की सलाह दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग