पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। भूमि विकास बैंक के लोन लेने वालों के धड़पकड़ अभियान तेज हो जाने से हड़कंप मच गया है। भूमि विकास बैंक छपरा के क्षेत्रीय प्रबंधक सह नीलाम पत्र पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में मशरक भूमि विकास बैंक के प्रबंधक विवेक कुमार, राजीव रंजन, अभिषेक कुमार सिन्हा, नितीश कुमार, राजगृही सिंह व थाना के जमादार जयराम प्रसाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में ॠणियों के घर छापामारी कर धड़पकड़ अभियान चलाया। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि चार ॠणियों को मौके पर पकड़ा गया। जबकि अन्य पुलिस जीप आते देख फरार हो गए। पकड़े गए ॠण धारकों को पुलिस के समक्ष समझौता के आधार पर छोड़ा गया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्रीसिंह ने बताया कि बैंक के इन ॠण धारकों के पास कुल- 9लाख एक हजार आठ सौ 12रूपये बकाया है। जिनमें दुधनाथ सिंह सपही, पारसनाथ सिंह सपही, पप्पू सिंह सपही, सुनिल कुमार सिंह सपही, उमेश कुमार मिश्रा बहादुरपुर, कृष्णा कुमार सिंह डुमरसन बंगरा, बालेश्वर सिंह छपिया का नाम सामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग