राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का प्रयास मैं निरंतर करते रहता हूं। आने वाले समय में कोई भी आपदा पीड़ित गरीब परिवार वंचित नहीं रहेगा। सभी लोगों को सरकारी सहायता से मिलने वाली अनुग्रह राशि का वितरण किया जाएगा। उक्त बाते शनिवार को मांझी अंचल कार्यालय में आपदा पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि चार चार लाख रुपए के चेक वितरण करने के बाद मांझी विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव ने कही। प्रखण्ड के गोबरही पंचायत के ग्राम चंदउपुर निवासी जूही कुमारी एवं मरहा पंचायत के नटवर गोपी निवासी बलराम यादव को चार लाख रूपए की अनुग्रह राशि की चेक प्रदान की गई। अनुग्रह राशि की चेक देने के बाद लाभार्थियों को हुए विधायक श्री यादव ने कहा कि इस राशि का सदुपयोग होना चाहिए। इस मौके पर विधायक के मीडिया प्रभारी आनन्द तिवारी, प्रखंड राजद अध्यक्ष विनय कुमार यादव, डॉ सत्यनारायण यादव, दलन यादव, फैजान आलम, मो सैफ, पूर्व मुखिया शुकदेव यादव, रामचंद्र यादव, नशिर मिस्त्री सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग