राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना परिसर व नगरा ओपी परिसर में शनिवार को भूमी विवादों के निपटारे को लेकर जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार प्रखण्ड के अपने- अपने थाना परिसरों में जहां खैरा थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम, और नगरा ओपी ओपीध्यक्ष सुनील प्रसाद के साथ अंचलाधिकारी मोहित सिन्हा और राजस्व अधिकारी कुमार शौरभ ने जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की फरियाद को सुना। जहां मौके पर पहुंचे फरियादियों की भूमी संबधी विभिन्न मामलों की सुनवाई की गयी। मौके पर अंचलाधिकारी मोहित सिन्हा ने उपस्थित लोगों को बताया कि शनिवार के दिन जनता दरबार में खैरा थाना क्षेत्र व नगरा ओपी क्षेत्र से लगभग दर्जन भर मामलें कि सुनवाई की गई। जिसमें दोनों क्षेत्रों से तीन मामलों का निष्पादन किया गया वहीं शेष सभी का जांच के लिए रखा गया है जहां अगले तारीख पर कागजात की जांच पड़ताल के बाद दोनों पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की जाएगी। वही खैरा वह नगरा ओपी थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बताया कि संबंधित थाना क्षेत्रों के भूमी संबधी विवादों के निपटारे के लिए हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसको भूमि विवादों से संबंधित पीड़ित लाभ उठाएं और समाधान कराएं। वही उन्होंने कहा कि प्रखण्ड के थाना क्षेत्रों में कही भी असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की गलत गतिविधी दिखती है तों संबंधित थाने को इसकी सूचना अवश्य दें ताकि ससमय इस प्रकार के असमाजिक लोगों को पहचान कर होने वाले क्राईम पर कंट्रोल किया जा सके।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग