- फ्रैंडली मैच हुआ स्थगित
प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। 12 जनवरी को विश्व विद्यालय वर्सेज पत्रकार संघ छपरा से होने वाला फ्रेंडली मैच कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। कुलपति आवास के पास स्थित ग्राउंड पर यह मैच होना सुनिश्चित हुआ था। ग्राउंड अभी तक पूर्णतया तैयार नहीं हुआ है। कुलपति के आवास के कर्मचारी एवं एस गार्ड ग्राउंड निर्माण कार्य को अंजाम तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कर्मियों के मनोबल को बढाने के लिए एवं प्रेरणा देने हेतु कुलपति प्रो फारूक अली, समन्वयक महाविद्यालय विकास परिषद प्रोफेसर हरिश्चंद्र, परीक्षा नियंत्रक प्रो अनिल कुमार सिंह ने भी स्वच्छता अभियान में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ग्राउंड निर्माण में भाग लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग