राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के वाईबीडीएस कॉलेज के प्रांगण में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों की एक बैठक हुई जिसमें प्रखंड के सभी पंचायतो के करीब 200 वार्ड सदस्य उपसिथत हुये। सभी मौजूद सदस्यों ने अपने हक अधिकारो के संरक्षण के लिए एकजुट होकर प्रखंड स्तरीय वार्ड संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से राजू कुमार को तरैयाँ वार्डसंघ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर डुमरी पंचायत के वार्ड 8 के वार्ड सदस्य सुजित कुमार पटेल को चुनाव किया गया। वहीं वार्डसंघ के संरक्षक शैलेश कुमार यादव बनाये गये। वही कोषाध्यक्ष पद पर तुलसी कुमार नियुक्त किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग