राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बलोखरा गांव में रमाशंकर गिरि सभागार् मे रविवार को अखिल भारतीय जनवादी सांस्कृतिक मोर्चा (विकल्प) के तत्वावधान में एक गोष्ठी लोकतंत्र कितना लोकतान्त्रिक विषय पर आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सारण ज़िला विकल्प के ज़िला अध्यक्ष केदार शर्मा ने की। गोष्ठी में ज़िला के वरिष्ठ साहित्याकार एवं समाजसेवियों ने भाग लिया। गोष्ठी को मुख्य रुप से सम्बोधित करते हुए युवा साहित्यकार रजनीश कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में लोक गायब है। इसीलिए आवश्यकता है लोक को जगाने की। गोष्ठी में शिवनाथ पुरी, चन्द्रमा राय, डॉ दिलीप प्रसाद, कन्हैया यादव, डॉ रामजी प्रसाद, शिव बालक सिंह, बृज किशोर सिंह, अरुण तिवारी, सुखदेव शर्मा, हवलदार गिरि, अभय गोस्वामी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। जबकि विकल्प के राज्य कमिटी के सदस्य एवं शहीद स्मारक समिति के सचिव सुमन कुमार गिरि द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के बाद गोष्ठी का समापन हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग