राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी स्थित बलिया मोड़ से अवैध तरीके के बालू लाद कर जा रहे दो ट्रकों को मांझी के सीओ धनजय कुमार ने पकड़ कर उनके विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में यह कहा गया है कि छपरा की ओर से लाल बाबू लदे दो ट्रक आ रहे थे। तभी मेरी सरकारी गाड़ी तथा पुलिस को देखकर दोनों ट्रक के चालक तथा उपचालक गाड़ी को छोड़ कर भाग निकले। एक ट्रक पर लगभग छह सौ घन फीट तथा दूसरे पर लगभग एक हजार घन फीट बालू लदा हुआ था। दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग