राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिगहा गांव के समीप शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक को चाकू घोंप कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल युवक सिंगही गांव निवासी योगेंद्र यादव का पुत्र संदीप यादव बताया जाता है। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा लाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मांझी के थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे गए। पुलिस ने एक अपराध कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को घटना से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग