राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के एकडेंगवा गांव स्थित टावर से अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़ कर बैट्री चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में टेक्नीशियन बृज बिहारी सिंह ने स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि टावर पर कोई गार्ड नही है। टावर् से 48 पीस बैट्री अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग