राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के चमरहियां गांव निवासी व दवा व्यवसायी सुनील कुमार श्रीवास्तव की पैशन प्रो बाइक छपरा से चोरी कर ली गई। इस सम्बंध में दवा व्यवसायी ने नगर थाना छपरा में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं श्रीनंदन पथ छपरा में मेडिसिन हाउस के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दवा लेने चला गया। अपनी दुकान के लिए दवा लेकर 10 मिनट बाद हीं लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब थी। नगर थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग