राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के ताजपुर पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह के आवासीय परिसर में सम्पन्न हुई प्रखंड मुखिया संघ की बैठक में सर्वसम्मति से मांझी प्रखंड मुखिया संघ की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया। कौरुधौरू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में घोरहट पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी- अध्यक्ष, गोबरही पंचायत के मुखिया सुनील कुमार सिंह उर्फ साहेब सिंह- उपाध्यक्ष, भलुआ बुजुर्ग पंचायत के मुखिया दीपक मिश्रा सचिव तथा महम्मदपुर पंचायत की मुखिया सिया देवी के प्रतिनिधि शैलेन्द्र उपाध्याय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में प्रखंड के बरेजा पंचायत के मुखिया राजेश पाण्डेय, दाउदपुर मुखिया अभिषेक कुमार सिंह, जैतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डीएन राम, नसीरा पंचायत प्रतिनिधि उदय सागर समेत सभी 23 पंचायत के मुखिया मौजूद थे। बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मांझी को विकास के मानक पर नम्बर एक बनाने के साथ-साथ सबके सुख दुख में समान रूप से भागीदारी सुनिश्चित करना संघ का उद्देश्य होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग