राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। रविवार की शाम एक अभियान के तहत मांझी सीओ धनंजय कुमार तथा दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने दाउदपुर बाजार पर मास्क चेकिंग के दौरान जनप्रतिनिधि समेत आम जनता में पांच लोगों को मास्क नही लगाने पर फाइन काटा। वही सीओ ने कहा कि जिले में कोरोना वैरियेंट ओमिक्रॉन के प्रतिदिन मामले बढ़ रहे है लोगो के लापरवाही खतरे की घंटी बजा रही है। कोरोना की रोकथाम व गाइडलाइन का पालन नही करने वालो पर प्रशासन अब किसी भी परिस्थिति में चाहे कोई भी हो उनको फाइन भरना पड़ेगा अन्यथा आम जनता यह आवश्यक समझे हरहाल में मास्क लागये,सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को पालन करे साथ ही थानाध्यक्ष ने कहा कि चोरी छिपे यदि कोचिंग व स्कूल चलाते पकड़े गए तो चालान कटेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग