राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। समाहरणालय कार्यालय कक्ष में आयोजित खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के अवसर पर धान अधिप्राप्ति से संबंधित बैठक में जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को समन्वय स्थापित कर लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सारण जिला में 10 नवम्बर 2021 से 15 फरवरी 2022 के बीच धान अधिप्राप्ति किया जाना है। जिला कृषि विभाग के ऑकड़े के अनुसार इस वर्ष धान का उत्पादन 265540.5 मेट्रिक टन हुआ है। धान अधिप्राप्ति के लिए 90,000 मेट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। सारण जिला में कुल क्रियाशील पैक्सों की संख्या-220, क्रियाशील व्यापार मंडलों की संख्या-07 है। अबतक 4116 किसानों से 26040.40 मेट्रिक टन धान की अधिप्राप्ति की गयी है जो कुल लक्ष्य का लगभग 28.93 प्रतिषत है। अबतक 4116 किसानों के बीच 43,28,28,506 (तेतालिस करोड़ अठाईस लाख अठाईस हजार पाँच सौ छः) रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेष बचे किसानों का भुगतान यथाशीघ्र करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा के क्रम में धान अधिप्राप्ति में षिथिलता पर असंतोष व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारी को अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा स्पष्ट कहा गया कि धान अधिप्राप्ति के मामले में शिथिलता बरतने वाले सभी संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी, सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, पैक्स एवं ब्यापार मंडल के अध्यक्ष को समन्वय स्थापित कर धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के द्वारा छोटे किसानों से धान की खरीददारी करने एवं धान के गुणवता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी। धान अधिप्राप्ति के समय किसानों को पावती रसीद देने का निर्देश सभी पैक्स अध्यक्षों को दिया गया। जिन प्रखंड में किसानों का पंजीकरण का प्रतिशत सबसे कम है वहाँ के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी किसानों के बीच जाकर उन्हें पंजीकरण हेतु जागरुक करें ताकि इसका लाभ किसानों को प्राप्त हो सके। बैठक में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अपर समाहत्र्ता डॉ गगन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी अजय कुमार अलंकार, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी मुख्यालय नवीण कुमार उपस्थित थें जबकि सभी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग