राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया प्रखंड में सहायक अंचलाधिकारी सह राजस्व अधिकारी के पद पर युवा अधिकारी के रूप में गोपाल कुमार ने योगदान किया है। जिसके उपलक्ष्य में सोमवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। तरैया अंचल कार्यालय में पदाधिकारियों ने नए राजस्व अधिकारी का फूल-मालाओं से उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस दौरान नवनियुक्त सहायक अंचलाधिकारी सह राजस्व अधिकारी बने गोपाल कुमार ने कहा कि राजस्व अधिकारी के रूप में मुझे काम करने का अवसर मिला है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। कार्यालय में जो भी जनसमस्याएं हैं, खासकर जमीन संबंधित मामले तथा लंबित प्रमाण पत्रों का मामले का त्वरित निष्पादन करने का प्रयास किया जाएगा। स्वागत समारोह में तरैया बीडीओं कृष्ण कुमार सिंह, सीओ अंकु गुप्ता, बीएओं शिव शंकर ठाकुर, सीआई योगेंद्र सिंह, राजस्व कर्मचारी बद्री विशाल मिश्रा, प्रेम नाथ तिवारी अंचल नाजिर रोहित कुमार, संजय कुमार समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग