राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी स्थित जयप्रभा सेतु से सोमवार की रात एक अज्ञात युवक ने 50 फुट नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी। शोर सुनकर नौका लेकर पहुंचे मछुआरों ने डूब रहे युवक को गहरे पानी से निकाल कर स्थानीय बलिया मोड़ पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे आग के पास बैठा कर ठंड से निजात दिलाने का प्रयास किया। लेकिन स्थिति को बिगड़ती देख उसे मांझी पीएचसी लाया गया। हालांकि पीएचसी पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। वह नीले रंग का शर्ट पैंट पहने हुए था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसके मुंह से शराब की बदबू भी आ रही थी। लोगों का अनुमान है कि नशे की हालत में उसने नदी में छलांग लगाई थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग