राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया है कि कोरोना संक्रमण के कारण वर्तमान में उत्पन्न संकट के परिपेक्ष्य में सारण जिला में पदस्थापित सभी जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि किसी भी परिस्थिति में बिना पूर्वानुमति प्राप्त किये अवकाश पर अथवा मुख्यालय से बाहर नही जायेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि यदि मोबाईल फोन पर आने वाली कॉलों की अधिकता के कारण प्रत्येक कॉल का एटेंड करना या शिकायत का निवारण कर पाना संभव नहीं हो पा रहा हो तो जिला स्तर पर स्थापित स्वास्थ्य विभाग, छपरा का नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06152 244812, स्वास्थ्य विभाग छपरा का टॉल फ्री नंबर-18003456607 एवं जिला आपतकालीन संचालन केन्द्र का नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06152 245023 के माध्यम से उसका निवारण करवाना सुनिश्चित करेंगे। सभी नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सातों दिन कार्यरत है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग