राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना क्षेत्र के योगी बाबा के समीप दो बाइक सवार आपस मे टकरा घायल हो गए। दोनों घायल को स्थानीय लोगो के सहयोग से इलाज के लिए नगरा पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। उक्त घायल व्यक्ति ओपी थाना क्षेत्र के अफौर निवासी मंताज आलम व खैरा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी राजीव कुमार बताये जाते है। बतादे की उक्त घायल अफौर निवासी नगरा किसी कार्य से जा रहे थे जैसे ही नगरा छपरा मुख्य सड़क पर पहुचे तो वहां पहले से सड़को पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से हुई है। जिससे नगरा के तरफ से आ रही बाइक नहीं दिखी और दोनों आपस में टकरा घायल हो गए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग