विकास कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। सरैया प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जहा उद्घाटन मैच सरैया ठाकुरबाड़ी में खेला गया। पहला मैच सोनपुर बनाम बरुआ के बीच खेला गया जिसमें बरुआ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। सोनपुर के टीम ने 13 ओवर में 109 रन बनाकर ऑल आउट हो गए वही सोनपुर ने बरुआ को 12.2ओवर में 78 रन पर ऑल आउट किया।खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुन्दन ने 23रन बनाया और 3 विकेट लिए इन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। वहीं मुख्य अतिथि बबलू बाबा एवं सामाजिक कार्यकर्ता विकाश कुमार सिंह पंचायत समिति जितेंद्र कुमार टोनू सिंह ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अंजन सिंह आकाश सिंह कृष्णा कुमार सनी कुमार रामायण कुमार समेत दर्जनों खेल प्रेमी मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग