पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री रामा शंकर मिश्रा शांडिल्य के नेतृत्व में पोस्ट कार्ड के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को लेकर पंजाब सरकार के द्वारा सुरक्षा में चूक को लेकर इसका आक्रोश व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास पत्र लिखा गया। इस पत्र के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बताया गया की पंजाब राज्य में एक कार्यक्रम को लेकर देश के प्रधानमंत्री भटिंडा से फिरोजपुर जा रहे थे उसी समय रास्ते में खालिस्तानी एवं असामाजिक तत्वों के द्वारा नुकसान पहुंचाने की दृष्टि से प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को रोकने का प्रयास किया गया। इसके कारण देश के प्रधानमंत्री को कार्यक्रम किए बिना वापस लौटना पड़ा। इन सभी कारणों के लिए दोषी कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी है। जो मुख्यमंत्री अपने देश के प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकता, वह मुख्यमंत्री देश की आम जनता को कैसे सुरक्षा प्रदान कर सकता है। इसलिए पंजाब राज्य के कांग्रेस सरकार को बर्खास्त किया जाए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री रामा शंकर मिश्रा शांडिल्य, भाजपा नेता रजनीश कुमार पांडेय उर्फ झूना पांडेय, भाजपा नेता गौतम ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल कुशवाहा, भाजपा जिला किसान मोर्चा मंत्री रंजन सिंह मंटू, नंदन ओझा के साथ-साथ बहुत सारे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा