पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव से एक महिला ने गुरुवार को थाना पहुंच थानाध्यक्ष को आवेदन देकर गायब पति की बरामदगी के लिए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। शेखपुरा गांव निवासी सनैयना देवी ने बताया कि उसके पति का 31 दिसम्बर को अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण कर लिया गया जिसका पता उसे नहीं चल पाया। दूसरे दिन उनकी खोजबीन की गयी पर कोई पता नहीं चलने पर संबधी के यहां खोजबीन शुरू की गई पर उनका कोई पता नहीं चल पाया वही इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग नंबरों से फोन कर बताया गया कि यदि दो लाख रुपया नहीं दोगे तों तुम्हारे पति को जान से मार दिया जाएगा। मामले में थाना पुलिस जांच- पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग