पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरख प्रखंड के कवलपुरा पंचायत के बहादुरपुर में शुक्रवार को मकर सक्रांति के अवसर पर हर साल की भांति इस साल किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया इस मैच का उदघाटन कवलपुरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि अनिल सिंह ने फीता काट कर किया। इस मैच में सैकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।यह मैच महादेवा बनाम भगवानपुर के बीच खेला गया मैच का टॉस जीतने के बाद महादेवा ने बैटिंग की 138 रन का स्कोर खड़ा कर दिया इसको पाने के लिए भगवानपुर के टीम ने 6 विकेट रहते हुए हासिल कर लिया।इस मैच में मुख्य अतिथि कवलपुरा पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि, अनिल कुमार सिंह, वार्ड प्रतिनिधि रवि सिंह मौजूद रहे। इस टूर्नामेंट का आयोजनकर्ता विकाश राम वार्ड प्रतिनिधि, बबलू राम,राहुल, रणवीर, चंदन कुमार के सौजन्य से किया जा रहा है।ौऔ


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग