राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा बाजार स्थित शिव मंदिर के परिसर में 39वें वर्ष रविवार को पहले दिन कथा वाचक सारण के आचार्य विद्याभूषण महाराज जी ने कहा कि जहां सत्संग होता है, वह स्थान पवित्र हो जाता है। वही जो भक्त सत्संग में भाग लेते हैं वह भवसागर को पार कर जाते हैं। इसलिए दैनिक कार्य के साथ सत्संग में भी भाग लेना चाहिए। अच्छे कर्म का फल हमेशा सुखदायी होता है। इसलिए हमें सर्वदा अच्छे कर्म, श्रेष्ठ कर्म, उत्तम कर्म जिसमें आत्मा को सुख हो, आत्मा की मुक्ति हो और सर्वजन के लिए हितकारी हो, ऐसा श्रेष्ठ कर्म सदैव करना चाहिए। सत्संग की महिमा पर महाराज श्री ने कहा कि सत्य, असत्य, धर्म, अधर्म का बोध होने पर ही सत्संग साकार होता है। इस दौरान श्रद्धालुओं से कोविड-19 से सुरक्षा के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया गया। स्वामी शिव बचन जी, सुश्री प्रिया प्रभाकर कुमारी, अर्जुन दास जी, आचार्य सर्वानंद शर्मा जी, रंजीत ब्याहुत आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर सैकड़ों महिलाएं व पुरुषों श्रद्धालुभक्तो ने भाग लिया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग