राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के बलहा गांव में वार्ड सदस्यों की एक अहम बैठक आयोजित किया गया।जिसमे वार्ड सदस्य के संगठन बनाने पर बल दिया ।बैठक की अध्यक्षता धरहरा पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि श्याम बिहारी तिवारी ने किया। इस दौरान अमनौर कल्याण, अमनौर हरनारायण, धर्मपुरजाफर, बसंतपुर बंगला, अपहर, मनोरपुर झखरी, शेखपुरा, तरवर, हुस्सेपुर, पैग़ा मित्रसेन पंचायतों के सैकड़ो वार्ड सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर सर्व सम्मति से सभी ने धरहरा पंचायत के वार्ड सदस्य अभिषेक कुमार सिंह को प्रखण्ड वार्ड सदस्य के अध्यक्ष चुना गया। वही सचिव मनोरपुर झखरी के वार्ड कांति देवी चुनी गई।जबकि कोषाध्यक्ष धर्मपुरजाफर पंचायत के वार्ड मनीष कुमार बने, वहीं गुड़िया देवी को उपाध्यक्ष, अमनौर कल्याण के अमिता देवी संयुक्त सचिव बनाए गए।इस मौके पर पूर्व मुखिया दिलीप सिंह,मुखिया सतेंदर राम,बिहारी मांझी, रौशन कुमार सिंह, बिहारी मांझी, रमेश राय, गायत्री देवी, समाज सेवी मयंक कुमार सिंह, ध्रुवपति देवी, उप मुखिया प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह, नवीन पूरी, समाजिक कार्यकर्ता बिमल कुमार सिंह, अनसुइया देवी, टूना सिग समेत सैकड़ों जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अंत मे चुने गए प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र फूलमाला पहनाकर उनका सम्मान किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग