पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के दुमदुमा गांव में शुभम् सात्विक स्वराज टैक्टर एजेंसी के प्रोपराइटर तारकेश्वर सिंह ने प्रखंड क्षेत्र के सभी 15 पंचायतों के नव निर्वाचित मुखिया को अंग वस्त्र और डायरी कलैंडर देकर सम्मानित किया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष व मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र सिंह,डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू,अरना मुखिया अनिल ठाकुर,जजौली मुखिया प्रतिनिधि वरूण राय समेत सभी मुखिया मौजूद रहे। मौके पर शुभम सात्विक स्वराज ट्रैक्टर्स के प्रोपराइटर तारकेश्वर सिंह ने कहा कि देश कि सबसे बड़ी ट्रेक्टर निर्माता कंपनी होने के बावजूद कंपनी का पहला उद्देश्य किसानों के हित के लिए काम करना होता है। यही कारण है कि हमलोग केवल ट्रैक्टर का निर्माण ही नहीं करते बल्कि किसानों के सुविधा अनुसार उनके सुख दुख में सहभागी भी होते हैं। उन्होंने सभी नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बताया कि देश में किसान ही देश की रीढ़ हैं उन्हीं किसानों को आधुनिक खेती में कृषि उपस्कर के महत्व के बारे में जानकारी के लिए आपका सहयोग जरूरी है।आप थोड़ा कोशिश करें और हम और हमारी कंपनी पारंपरिक खेती करने के बजाय किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के तरीके और औजार उपलब्ध कराएंगे। जिससे किसानों की स्थिति में सुधार आ सकें। वही मुखिया संघ अध्यक्ष व मदारपुर मुखिया प्रतिनिधि डॉ जितेन्द्र सिंह ने पंचायत के किसानों के हित के लिए सोच रखने वाले ट्रैक्टर एजेंसी प्रोपराइटर को तहे दिल से धन्यवाद शुक्रिया अदा किया और कहा कि वर्तमान समय में किसानी क्षेत्र में ज्यादा मशीनीकरण नहीं हैं जिसके चलते किसानों को काफी समस्या उठाना पड़ती हैं, इस विचार से किसानों कि समस्या का समाधान आसानी से होगा। मशीनों से अधिक से अधिक भूमि पर खेती आसानी से कि जा सकती हैं जिससे किसानों कि आय में वृद्धि होगी।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन