राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। रविवार को मांझी प्रखंड के महम्मदपुर में क्रिकेट का फाइनल मैच आयोजित किया गया। उक्त मैच महम्मदपुर बनाम परसही की टीम के बीच खेला गया। मैच का विधिवत उद्घाटन महम्मदपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र उपाध्याय ने किया। टॉस जीतकर परसही की टीम ने पहले बैटिंग की। जिसमें 16 ओवर में 154 रन बनाया। जबकि महम्मदपुर की टीम 126 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच दीपक बाबा तथा मैन ऑफ द सीरीज राकेश उपाध्याय को मिला। इस मौके पर महम्मदपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि बिगन सिंह, पूर्व मुखिया हसनैन अंसारी, सुधाकर तिवारी, विकास उपाध्याय, जावेद अंसारी, संजीव गुप्ता, सन्दीप गुप्ता, शोएब अख्तर, मुस्तफा अली आदि मौजूद रहे। कमेंटेटर असरफ खान रहे। जबकि एम्पायरिंग बंटी सोनी एवं आनन्द कुमार और संचालन राहुल पांडेय ने किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग