राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के चांद कुदरिया गांव में मंगलवार की सुबह दो अलग-अलग घरों में चोरी की घटना सामने आई। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस जमादार सुमन कुमार ने दल बल के साथ जायजा लिया। घटना चांद कुदरिया गांव निवासी अशोक प्रसाद पिता स्व भागवत प्रसाद और घनश्याम प्रसाद पिता कपिलदेव प्रसाद के यहां हुई। घटना में पीड़ित परिवार ने बताया कि अज्ञात चोर घरों में घुसे और अशोक प्रसाद के घरों में रखें 15000 नगदी, कुछ चादी के गहने और कीमती साड़ी और धनश्याम प्रसाद के यहां से बक्से में रखें 25000 हजार नगद चोरी कर लिए गए हैं। मामलें में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग