पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चलाए जा रहे प्रखंडस्तरीय प्रशिक्षण शिविर के तहत ओडीएफ एस और ओडीएफ प्लस की जानकारी देने को मशरक प्रखंड कार्यालय के मनरेगा सभागार परिसर में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बुधवार को किया गया। मशरक प्रखंड में खुले में शौच से मुक्ति के स्थायित्व एवं ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन को लेकर बंगरा और डुमरसन पंचायत के वार्ड सदस्यों एवं मुखिया तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियो एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन बीडीओ मो आसिफ, जिला से आए एमआईएस संजीव कुमार, प्रखण्ड समन्वयक ठाकुर नितेश सिंह, बीपीएम जीविका वीर बहादुर, पंचायत सचिव महेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रशिक्षण में ठोस एवं तरल कचरा के सभी पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण शिविर में डुमरसन मुखिया बच्चा लाल साह, बंगरा मुखिया लालती देवी मौजूद रहें। मौके पर स्वाछग्रही, पंचायत सचिव, पंचायत रोज़गार सेवक, पंचायत तकनीकी सहायक तथा डेटा एंट्री ऑपरेटर उपस्तिथि थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग