पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक- तरैया मोड़ पर बुधवार को महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि समारोह पूर्वक आयोजित की गई। समाजसेवी चन्द्रमा सिंह के अध्यक्षता में आयोजित जयन्ती समारोह का उद्घाटन प्रखंड मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, जिला जदयू के महासचिव गौतम सिंह, शिक्षाविद चन्द्रकेत नारायण सिंह, बिजय आईटीआई के निदेशक पप्पु सिंह सिग्रीवाल एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से महाराणा प्रताप के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। महाराणा प्रताप अमर रहे जयकारे के साथ मौके पर दवा व्यवसाई दिनेश सिंह, गोपालवाड़ी निवासी चिमनी व्यवसायी अनिल सिंह, उपेन्द्र सिंह, फुलेन्दर सिंह,शिक्षक नेता कुमार प्रमोद मुख्य थे। मुख्य अतिथि चन्द्रकेत नारायण ने कहा कि सन1576 में महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी की प्रसिद्ध लड़ाई लड़ी। उनके शत्रुओं की सेना बहुत अधिक थी, लेकिन प्रताप ने अनुकरणीय साहस के साथ युद्ध किया। उसने हमेशा अपने दुश्मनों से बिना आत्मसमर्पण किए बड़ी हिम्मत से लड़ाई लड़ी। यहां तक कि जब उनके लगभग सभी साथी प्रमुख शक्तिशाली शत्रु की सेवा कर रहे थे, तब भी उन्होंने अधीनता स्वीकार करने से इनकार कर दिया। मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप कोई अपवाद नहीं हैं। उनको याद करके आज हम गौरवान्वित हो रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग