राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड मे कड़ाके के ठंढ मे असहाय, विधवा, दिव्यांगों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कम्बल का वितरण किया है। प्रखंड ने 25 पंचायतों में गरीब असहाय, विधवा, दिव्यांगों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। जहां प्रखंड के 25 पंचायतों के लिए जिले से मात्र 63 कम्बल ही मुहैय्या कराया गया। जिससे आम गरीबों इस सरकार के इस योजना के प्रति उदासीनता देखी जा रही है। प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि प्रखंड मे 63 कम्बल का ही उपलब्ध कराया गया। जिसे प्रत्येक पंचायत मे दो दो कम्बल का वितरण किया गया है। जैसे ही प्रखंड मे कम्बल मुहैयया होगा पुनः वितरण किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग