राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। हाड़ हिला देने वाली ठंड ने एकमा प्रखंड के रसूलपुर बाजार में नानवेज फूड की मांग बढ़ा दी है। रसूलपुर चट्टी पर अन्य दिनों की अपेक्षा आजकल मछली, मुर्गे, मटन, अंडे आदि की दुकानों पर काफी भीड़ उमड़ रही है। खपत बढ़ने से इस क्षेत्र के व्यावसायियों में खुशी की लहर है। नानवेज व्यावसाय से जुड़े दुकानदारों की मानें तो रविवार, बुधवार व शुक्रवार को ज्यादा ही मांग बढ़ जाती है। इस संबंध में चिकित्सकों की मानें तो प्रोटीन युक्त खास कर नानवेज फूड ठंड में ज्यादा राहत प्रदान करते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग