राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा(सारण)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एकमा में बुधवार को 68 संदिग्ध व बीमार मरीजों का रैपिड एंटीजन किट से कोविड 19 की जांच की गई। जिसमें एकमा भट्टटोली गांव का एक युवक कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया। प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक राजू कुमार व सर्वेश कुमार टूटू ने बताया कि कोरोना संक्रमित युवक को आवश्यक दवाएं और निर्देश देकर उन्हें अपने घर में क्वेंटिन रहने के लिए भेज दिया गया है। एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार ने बताया बुधवार को 25 संदिग्ध बीमार मरीजों का आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। उधर प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर 995 लोगों को कोरोना निरोधक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग