नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के मगरपाल,खुशहालपुर तथा बरुआ तीन गांव में वर्षा व बाढ़ के वक्त इस गांव में अत्यधिक मात्रा में जलजमाव हो जाता है जिससे लोगों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है तीन गांव के ग्रामीणों को जलजमाव के कारण गांव से बाहर निकलना आम समस्या बन गई है इस समस्या को ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक छोटे लाल राय को अवगत कराया गया इस बात को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय विधायक ने डी डी सी सारण से मुलाकात कर पत्र देते हुए इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव दिया गया जिस आलोक में मनरेगा जेई, पी आर एस,विधायक प्रतिनिधि कपिन्द्र राय विधायक के पुत्र अखिलेश राय ने जलजमाव के स्थल पर निरीक्षण किया गया और इसकी निजात दिलाने में नाले व पुलिया निर्माण की बात मनरेगा जे ई ने बतायी जिससे पानी नदी में जायेगी इसकी प्राक्कलन बनते ही कार्य प्रारंभ कर दी जायेगी


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग