नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। सितलपुर परसा सड़क मार्ग के दरियापुर बाजार के समीप सैकड़ो किसानों ने खाद के लिए रोड जाम कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार यूरिया व डी ए पी खाद के लिए किसानों के बीच त्राहिमाम है इन दिनों किसानों को यूरिया की सख्त जरूरी है वही किसान यूरिया के लिए लोकल खाद दुकान में प्रतिदिन जाते है वहां निराशा हाथ लगती इस बात से आजिज आकर आस पास के दर्जनों गांव के किसानों ने रोड जाम कर दी जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच जाम हटाने के कोशिश करने में जुटी हुई है लेकिन किसान यूरिया यूरिया चिल्ला कह रहे थे कि यूरिया व डी ए पी कर दी जाये जाम हट जायेगा किसानों में मुख्य रूप से रंजीत सिंह,विनोद भगत,मज़बूल मियां, रंजीत पंडित,सुभाष राय,सहित सैकड़ो की संख्या में मौजूद थे


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग