राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना पुलिस ने बुधवार को पिलुई नहर के समीप से नौ लीटर बीयर बरामद की है। वहीं धंधेबाज भागने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती पर निकली हुई थी। तभी गुप्त सूचना मिली के एक बाइक पर सवार दो धंधेबाज अंग्रेजी शराब लेकर जा रहे हैं। पिलुई नहर के समीप पीछा करने पर पकड़े जाने के डर से वे बीयर से भरा बैग फेंक कर फरार हो गए। वहीं दाउदपुर थाना पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में सिसवां गांव की तीन महिला समेत 11 अज्ञात लोगों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। दाउदपुर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि आरोपित लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। साथ ही थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में शराब कारोबारियों के खिलाफ चरणबद्ध तरीके से सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। वही पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान करीब तीन लीटर देसी शराब के साथ सिसवां बुजुर्ग गांव के दो धंधेबाज सुनील साह व अनिल साह को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के द्वारा शराब के धंधेबाजों व पियक्कड़ों के खिलाफ अभियान तेज किये जाने से उनमें हड़कम्प मच गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग