राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार पुलिस मुख्यालय ने चयनित 2062 पुलिस सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में उन जिलों का आवंटन किया गया है। जहां चयनित अभ्यर्थियों को तैनाती मिली है। सभी अभ्यर्थियों को उनके गृह जिला से अलग जिले में तैनात किया गया है। जिला आवंटन के बाद अब सभी अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र लेकर अपना योगदान देंगे। सारण जिले में भी गुरुवार को पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय परिसर में सारण, सिवान और गोपालगंज के अभियर्थियो को नियुक्ति पत्र दिया गया। जहा सारण जिले में 61 सिवान में 40 व गोपालगंज के 16 अभ्यर्थी सहित कुल 121 युवाओं को दरोगा की नियुक्ति पत्र दिया है। जिनमे 4 सार्जेंट भी शामिल है। नियुक्ति पत्र पाकर दरोगा बने युवक युवतियों की खुशी देखने लायक थी। क्योंकि लंबे समय बाद उन्हें आज अंतिम रूप से नियुक्ति पत्र मिला। अब वे सभी आवंटित जिले में योगदान देंगे। बताया गया है कि योगदान की तिथि से ही उनका वेतन भी शुरू हो जायेगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग