राष्ट्रनायक न्यूज।
पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में 21 जनवरी को राजभाषा विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की आभासी बैठक का आयोजन हुआ। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स (Microsoft Teams) के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित इस बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल, राजभाषा अधिकारी एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश उपाध्याय समेत सभी शाखाधिकारी एवं राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सभी सदस्य जुड़े थे। मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की आयोजित इस बैठक में सभी का स्वागत करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री रामाश्रय पाण्डेय ने कहा कि हिंदी भारत संघ की राजभाषा है। प्राचीन काल से ही हिंदी देशभर में संपर्क भाषा के रूप में कार्य करती रही हैं। हिंदी ने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने का काम बखूबी किया है। यह हर्ष का विषय है कि राजभाषा विभाग, गृहमंत्रालय द्वारा दिनांक 13-14 नवंबर, 2021 को स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ (आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “प्रथम अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन” का आयोजन वाराणसी स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला शंकुल (TFC, व्यापार संवर्धन केंद्र ) मे संपन्न किया गया। वस्तुतः आप सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल राजभाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। मंडल में सभी कार्यों में राजभाषा का प्रयोग सफलता पूर्वक किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी प्रकार से आगे भी आप लोग मंडल में राजभाषा के प्रयोग-प्रसार के क्षेत्र में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी/अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) ज्ञानेश त्रिपाठी द्वारा संगोष्ठी में सम्मिलित सभी का स्वागत करते हुए कहा की मंडल राजभाषा के सभी आयामों पर खरा उतरता है। भाषा ही वह माध्यम है जिससे कोई भी समाज अपना ज्ञान, संस्कृति और संस्कारों की भावी पीढ़ियों तक पहुंचाता है। हमारा मंडल हिंदी के “का क्षेत्र में आता है। इसलिए इस क्षेत्र में सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वाधिक प्रयोग करना हम सभी का दायित्व है। उम्मीद है कि इस दिशा में आप सभी का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा और हमारा मंडल राजभाषा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका प्रदान करता रहेगा। उन्होंने राजभाषा से सम्बंधित प्रतियोगिताओं एवं पुरस्कार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके पूर्व सभी का स्वागत करते हुए राजभाषा अधिकारी एवं सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश उपाध्याय ने राजभाषा पर सुझावों पर विस्तृत चर्चा की और सुधार के बारे में बताया। इस बैठक के दौरान राजभाषा प्रगति की समीक्षा की गयी ,पिछले कार्यन्वयन समिति की बैठक के कार्यवृन्त की पुष्टि की गयी तथा अगली बैठक हेतु सुझाव लिए गये । समारोह का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन रमेश उपाध्याय ने किया।


More Stories
15 नवम्बर से वाराणसी मंडल पर दो जोड़ी नई अनारक्षित विशेष मेमू गाड़ियों का होगा संचलन
पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में ‘‘राष्ट्रीय बाल दिवस- 2023’’ का हुआ आयोजन
मंडल रेल प्रबंधक ने रेल कर्मचारियों तथा रेल उपयोगकर्ताओं को छठ पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी