राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा बाजार स्थित चले पांच दिवसीय सत्संग सम्मलेन का समापन होने के बाद शोभा यात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं भक्तों ने क्षेत्र परिक्रमा में भाग लिया। क्षेत्र परिक्रमा में पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा दिखी। शोभायात्रा यज्ञ स्थल शिव मंदिर परिसर से होते हुए नगरा चौक राम जानकी मंदिर होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुँची। जिसमें संत-महात्माओं ने हरे राम, हरे राम, राम-राम, हरे राम के साथ सभी श्रद्धालु भक्तो में जोश भड़ रहे थे। इस सत्संग में उत्तर प्रदेश, देवघर, सारण, बलिया आदि जगहों से प्रवचन के लिए पहुँचे थे। इसके पूर्व पूर्णवती के बाद हवन यज्ञ किया गया और शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर पहुंचे सभी सत्संग प्रेमी को प्रसाद ग्रहण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग