राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

सारण में 13 लोगों की संदिग्ध मौत के बाद SP की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष सस्पेंड, चौकीदार को किया गया गिरफ्तार

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)।  मकेर-अमनौर तथा मढौरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की संदिग्ध मौत हो चुकी है। तीन दिनों के अंदर कई लोगों की मौत हुई है। अब इस मामले में सारण के एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी संतोष कुमार ने मकेर थानाध्यक्ष तथा एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। वही शराब कारोबारियों से सांठगांठ में संलिप्त पाए जाने पर चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।एसपी संतोष कुमार ने बताया कि सूचना के बाद विशेष टीम गठित कर मकेर और अमनौर में सघन छापेमारी शुरू की गई और टीम द्वारा सूचना संकलन कर शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया तथा मकेर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के जनता बाजार में दो कमरे के दुकाननुमा घर से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब एस्प्रीत एवं मिलावटी शराब बनाने के कई उपकरण बरामद किया गया। इस प्रकार इतने सहज दृश्यमान्य स्थल पर दो कमरे के दुकाननुमा घर से शराब बनाने और बिक्री किए जाने स्थानीय थानाध्यक्ष एवं थाना के चौकीदार द्वारा मध निषेध कानून के क्रियान्वयन एवं बरती गई घोर लापरवाही संपूर्ण विफलता के साथ ही आदेश उल्लंघन में संदिग्ध आचरण का परिचायक है। इस आलोक में एसपी के द्वारा मकेर थाना अध्यक्ष राजेश प्रसाद तथा जगदीशपुर गांव के चौकीदार गणेश मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और विभागीय कार्रवाई के लिए आदेश दिया गया है। साथ ही स्थानीय चौकीदार की शराब कारोबारियों के साथ सांठगांठ पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।