राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला प्रशासन सारण, जिलावासियों से अनुरोध करता है कि कड़ाके के ठंड एवं शीतलहर को देखते हुए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विदित है कि बिहार में लागू शराबबंदी कानून का कठोरता से अनुपालन करवाया जा रहा है। अतः शराब अथवा किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन न करें। क्योकि शराब अथवा नशीले पदार्थ का सेवन स्वास्थ्य के लिए न केवल हानिकारक होता है, वरना जानलेवा भी हो सकता है। कड़ाके की ठंड/शीतलहर व अन्य कारणों से जिले में बीमार एवं मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हो रही है। अतएव आपातकालीन स्थिति में ठंड या अन्य कारणों से बीमार पड़ने वाले अपनी बीमारी की सूचना जिला आपातकालीन संचालन केन्द्र के फोन नम्बर 06152 245023 पर दे सकते हैं, ताकि उनकी बेहतर चिकित्सा हेतु जिला प्रषासन विशेष प्रबंध कर सके। बीमार व्यक्तियों के इलाज हेतु जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न मेडिकल टीमों का गठन भी किया गया है। अतएव बीमार व्यक्ति अविलंब अपनी बीमारी की सूचना मेडिकल टीम को देकर अपना समुचित इलाज करवा सकते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग