राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखण्ड के पटेढ़ा बाजार स्थित तुजारपुर के मुखिया अमित कुमार ने उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन का पटना जाने के क्रम में जोरदार स्वागत किया। बताते चले कि बनियापुर के लैवा के एक कार्य्रकम से पटना लौटने के क्रम में पटेढ़ा में मुखिया के समर्थकों ने माला व गुलदस्ता देकर उनका जोरदार स्वागत किया और अपने क्षेत्र के विकास के लिए चर्चा किया। वहीं इस स्वागत के मौके पर उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने छपरा के लोगों से कहां की यहां की जनता बहुत ही समझदार है वो हमेशा सत्य का ही साथ दी है। वहीं उन्होंने जाने के क्रम में कहा की बिहार में इस समय जदयू और भाजपा का संयुक्त गठबंधन की सरकार है। छपरा के अधुरे विकास के लिए यहां के दोनों सांसद दिलोजान से लगे हुए है और फिर भी छपरा के विकास में कोई कमी रह जाती है तो हम सभी बैठक कर इसके समाधान के बारे में सोचेंगे। वहीं इस मौके पर मुखिया अमित कुमार, उपमुखिया अमरेन्द्र प्रसाद, पंकज कुमार, प्रकाश जी, मुन्ना खान, उमेश राय, शिला शर्मा, शोभनाथ मांझी, विजय शर्मा, नुरतारा, प्रेम सिंह, सिकन्दर भारती, धर्मनाथ साह, रामविद्या साह, रामायण चौरसिया, रविन्द्र प्रसाद आदि लोग मौजूद थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग