राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर हंसाफीर गांव में रेलवे ढाला के पास शुक्रवार की रात में दारोगा राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल ने घेराबंदी कर बाइक सवार को 50 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तरैया थाना क्षेत्र के पचभिन्डा गांव निवासी अनुप कुमार यादव पिता सिकंदर राय और तेजु कुमार यादव पिता विरेन्द्र राय हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शनिवार को बताया कि वह गुप्त सूचना मिली कि अवैध शराब की डिलेवरी मशरक के डुमरसन में की जानें वाली है तों दारोगा राजेश कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर दोनों युवकों को टीभीएस बाइक पर ब्लू रंग के गैलन में भरें 50 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब धंधेबाज युवकों ने बताया कि शराब तरैया के पचभिन्डा से मशरक के डुमरसन में डिलेवरी देनी थी। मामलेे में प्राथमिकी कांड संख्या 24/22 दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग