प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। एआईएसएफ जिला सचिव अमित नयन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि कल दिनांक 23 जनवरी 2022 रविवार को अपने संगठन कार्यालय मंजर रिजवी भवन सलेमपुर छपरा में एआईएसएफ सारण जिला परिषद नेताजी सुभाष चंद्र बोस का 125 वां जन्मदिवस सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाएगा। जिला सचिव ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस आज भी हिंदुस्तान के रूह में बस बसते हैं नेता जी कहते थे, सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना एवं गलत के साथ समझौता करना है। आज के प्रसंग में हिंदुस्तान का हर एक शख्स खासकर युवाओं को नेताजी के व्यक्तित्व को अपने जेहान में उतारने की जरूरत है तभी शिक्षा, स्वास्थ रोजगार संबंधित सभी महत्वपूर्ण हक एवं अधिकार को हम प्राप्त कर पाएंगे।कल के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआईएसएफ के राज्य संयोजक आमीन हमजा होंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग