- स्वतंत्रता आंदोलन के इकलौते नेता की उपाधि पाने वाले सुभाष चंद्र बोस कभी अपने सिद्धांत से समझौता नहीं किया:आमिन हमजा
प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। संगठन कार्यालय मंजर रिजवी भवन सलेमपुर छपरा में शहीदे आजम भगत सिंह की 125 वी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले नेताजी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए एआईएसएफ राज्य अध्यक्ष आमीन हमजा ने कहा कि नेताजी जैसा इस जहां में दूजा कहां। नेताजी उपाधि पाने वाले देश से एकमात्र नेता सुभाष चंद्र बोस थे। आमिर हमजा के साथ शिरकत करने वालों में अतिथि के रूप में ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह बेगूसराय के उपाध्यक्ष कैसर रेहान, पटना के एआईएसएफ युवा जोश तौसीफ आलम, कार्यक्रम में शिरकत किए। उन सभी वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के विचारों को आत्मसात करते हुए हम सभी युवाओं को अपने राष्ट्र को गढ़ने के प्रति दृढ़ संकल्पित होना पड़ेगा। जिला सचिव अमित नयन ने कहा कि अगर देश की अस्मिता, अखंडता, सौहार्दता को बचाना है, तो नेताजी की बनाए हुए पद चिन्हों, वसूलों पर हम सभी युवाओं को चलना पड़ेगा। तभी देश से नफरत की पौधशाला को खत्म किया जा सकता है।
जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार यादव ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। जिसे हमें आत्मसात करने की जरूरत है। जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार चौबे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा आज के समय में और भी प्रासंगिक है जब देश महंगाई बेरोजगारी सांप्रदायिक उन्माद अपने शिखर पर है। एआईएसएफ सारण जिला परिषद की तरफ से राज्य अध्यक्ष आमीन हमजा समेत सभी अतिथियों को नेताजी की जीवनी पर आधारित एक पुस्तक भेंट की गई ।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक नेता सुरेंद्र सौरव, एआईएसएफ के राज्य सह सचिव राहुल कुमार यादव, जिला सचिव अमित नयन, जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार यादव दिलीप वर्मा, रोहन कुमार, रौनक कुमार, डॉ रंजीत यादव, अमन, सतकृत, वैभव आदि उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग