राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापामारी कर अलग-अलग दो स्थानों से 45 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस सूत्र के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र नगडीहा गांव में छापामारी कर वरुण कुमार के यहां से शराब बरामद करने सहित धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। वहीं टेढ़ीघाट गांव से छापामारी करते हुए शराब के साथ नुनु तिवारी नामक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों स्थानों से पुलिस ने 45 लीटर देशी शराब बरामद कर धंधेबाजों को उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित कर जेल भेज दिया है। इधर सहाजितपुर थाना पुलिस ने पिपरपाती गांव से 30 लीटर देशी शराब के साथ राजकुमार नट, लालमुन्नी देवी, मुकेश नट, धनंजय नट, रमेश नट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग