राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सारण एसपी संतोष कुमार के निर्देशानुसार रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में असहनी टोले बंशी छपरा गांव में सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से छापेमारी कर 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धंधेबाज मनोज कुमार व मोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी व पुलिस अवर निरीक्षक लाली प्रसाद ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से परसागढ़ हंसवा पर टोले निवासी पंकज कुमार के घर पर छापेमारी कर 10 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान शराब के धंधेबाज पंकज कुमार व हुस्सेपुर गांव के शराबी स्वामी नाथ राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद गिरफ्तार सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग