राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के सिउरी गांव में सोमवार की रात्रि में गलत नियत से घर में घुसने का विरोध करने पर जमकर मारपीट की घटना सामने आई है जिसमें तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घायलों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में इलाज कराया गया जहां चिकित्सक ने दो की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। वही सुशीला देवी पति दीपन महंतों ने थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है महिला के द्वारा दिए आवेदन में बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि में वह अपने पतोहू सुनीता देवी के साथ सोयी थी कि पड़ोसी के ही मुन्ना महंतों देवर के घर में गलत नियत से घुसे थें खटपट की आवाज सुनकर जब सभी जंगे और विरोध किया तों मुन्ना महंतों,विनय महंतों समेत आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। वही घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट कर अभद्र व्यवहार किया गया। मामलेे में मिले आवेदन पत्र पर थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग